अगस्त में हरियाणा दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, चुनाव की तैयारियों को देंगे बल

अगस्त में हरियाणा दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, चुनाव की तैयारियों को देंगे बल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अगस्त में हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। हरियाणा भाजपा ने पीएम मोदी से समय मांगा है। भाजपा की योजना पीएम से हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करने की है।हिसार एयरपोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में है। हरियाणा सरकार का दावा है कि अगस्त में हिसार एयरपोर्ट का काम पूरा हो जाएगा। उड़ानों को लेकर करार पहले ही किया जा चुका है। पहले चरण में पांच शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जानी है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद शाह दो बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। संसद का सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय नेताओं की ड्यूटी भी हरियाणा में लग जाएगी और उनके दौरे शुरू हो जाएंगे।