पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन
कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वेटिकन के अनुसार, पोप ने आज स्थानीय समयानुसार सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली। पोप फ्रांसिस इतिहास में पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे।
वह पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थे। उन्हें 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निमोनिया और एनीमिया का भी इलाज चल रहा था। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उन्हें पांच सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।
उपचार के दौरान, कैथोलिक चर्च के मुख्यालय वेटिकन ने कहा कि पोप की रक्त परीक्षण रिपोर्ट में गुर्दे की विफलता के लक्षण दिखाई दिए। इसके अलावा प्लेटलेट्स की कमी भी पाई गई। हालाँकि, उन्हें 14 मार्च को छुट्टी दे दी गई।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कल उनसे मुलाकात की।