पंजाब में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: कृषि, बिजली और स्वास्थ्य विभागों में नए विशेष सचिव नियुक्त
पंजाब सरकार ने बुधवार को राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। कई विभागों में नए विशेष सचिवों की नियुक्ति की गई है। कृषि, बिजली और स्वास्थ्य विभागों में नए अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही IAS अधिकारी अजोय कुमार को पर्सोनल विभाग (Personnel Department) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित विभागों में कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। आईएएस बसंत गर्ग को बिजली विभाग का प्रबंधीय सचिव लगाया गया है। इसके अलावा आईएएस संयम अग्रवाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव लगाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ और विभागों में भी अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन किए जा सकते हैं।