अपनों को संभाल कर रखें, वे निर्दलीय विधायक हैं, हम क्या कर सकते हैं- पूर्व सीएम मनोहर लाल

अपनों को संभाल कर रखें, वे निर्दलीय विधायक हैं, हम क्या कर सकते हैं- पूर्व सीएम मनोहर लाल

हरियाणा में 3 निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल ने कहा कि वे निर्दलीय हैं, हम क्या कर सकते हैं। ये अपनों को संभाल कर रखें। जिस दिन हिसाब खुल गया उस दिन इनको समझ में आएगा कि हमारे संपर्क में कितने हैं...अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो वे  ही गिरेंगे। उनके और बाकी दलों के कितने लोग हमारे साथ खड़े होंगे ये उन्हें नहीं पता हमें पता है। वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल में किसानों से बातचीत करके उनका हाल जाना। इस दौरान खेतों में महिलाएं भी मौजूद थी। पूर्व सीएम ने उनसे भी बातचीत कर खेती के बारे में जाना।