सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाला सिपाही छुट्टी पर आया हुआ निकला

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाला सिपाही छुट्टी पर आया हुआ निकला

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को जयपुर में उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से एक शूटर मकराना का रहने वाला रोहित है और दूसरा हरियाणा के महिंदरगढ़ का रहने वाला नितिन फौजी है। नितिन फिलहाल सेना में हैं। उसने ही गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी थी। 

बताया जा रहा है कि नितिन नवंबर में छुट्टी पर घर (महेंद्रगढ़) आया था। फिर वह चला गया. परिजनों को नहीं पता था कि नितिन कहां गया है। जब गोगामेड़ी हत्याकांड का वीडियो आया तो परिजनों ने नितिन को पहचान लिया। 


शूटर नितिन पंजाब की बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा के संपर्क में था. संपत नेहरा पर इस हत्या की साजिश रचने का शक जताया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर राजस्थान पुलिस ने हरियाणा में छापेमारी की. इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में जारी है।