ट्रम्प सरकार ने पंजाबी ड्राइवरों के खिलाफ सख्त उठाया कदम , अंग्रेजी बोलना अनिवार्य
ट्रम्प प्रशासन ने अपने ड्राइविंग कौशल के आधार पर नौकरी की तलाश में अमेरिका आए पंजाबी युवाओं पर शिकंजा कस दिया है। ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेजी बोलना अनिवार्य कर दिया गया है और इसके लिए टेस्ट लिए जा रहे हैं।
पंजाब के ट्रक ड्राइवरों से जुड़ी दुर्घटनाओं के बाद ट्रम्प प्रशासन ने यह नियम लागू किया है। पुलिस भी सड़कों पर ट्रक ड्राइवरों को रोककर उनकी अंग्रेजी दक्षता परीक्षा ले रही है। अब तक 7,000 से ज़्यादा गैर-अमेरिकी ट्रक ड्राइवर इस परीक्षा में फेल हो चुके हैं और उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
वर्तमान में, अमेरिका में 1,50,000 पंजाबी ड्राइवर हैं। अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी के अनुसार, 30 अक्टूबर तक चले अंग्रेजी टेस्ट के दौरान, कई ड्राइवर अंग्रेजी ठीक से नहीं बोल पाए, जबकि कुछ तो अंग्रेजी में लिखे ट्रैफिक संकेतों को भी नहीं पहचान पाए।