अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिलेगा 3400 करोड़ का विमान, कतर दे रहा दुनिया का सबसे महंगा तोहफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह 14 मई को कतर का दौरा करेंगे। इस दौरान कतर सरकार ट्रंप को एक लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट करने जा रही है। आपको बता दें कि इस विमान की कीमत 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3400 करोड़ रुपये) है।
इसकी आधिकारिक घोषणा ट्रम्प की कतर यात्रा के दौरान की जा सकती है। यह उपहार किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को मिला अब तक का सबसे महंगा विदेशी उपहार होगा। हालांकि, घोषणा के बाद भी ट्रंप को यह तोहफा अभी नहीं मिलेगा।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा मंजूरी मिलने में कुछ समय लग सकता है। ट्रम्प 2029 में अपने राष्ट्रपति कार्यकाल की समाप्ति से कुछ समय पहले इस विमान का उपयोग कर सकेंगे।
ट्रम्प इस विमान का उपयोग अस्थायी रूप से एयर फोर्स वन के विकल्प के रूप में करेंगे। एयरफोर्स वन अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान है।
वर्तमान में ट्रम्प का निजी विमान 'ट्रम्प फोर्स वन' 1990 के दशक का एक पुराना 757 जेट है। इसे 2011 में खरीदा गया था।
कतर का यह विमान वर्तमान फोर्स वन से कहीं अधिक आधुनिक और शानदार है। हालाँकि, कतर ने अभी तक इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।
सरकारी प्रवक्ता अली अल-अंसारी ने कहा कि विमान के हस्तांतरण के संबंध में दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
वहीं, समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि यह विमान ट्रंप के कार्यकाल के अंत में उनकी लाइब्रेरी को दान कर दिया जाएगा।
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि उपहार मिलने के बाद भी ट्रंप विमान का तुरंत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सुरक्षा मंजूरी प्राप्त करने में कुछ समय लग सकता है।