“वंदे मातरम ने मातृभूमि के प्रति प्रेम को एक पवित्र राष्ट्रीय कर्तव्य में बदल दिया”: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास के भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) द्वारा आयोजित वंदे मातरम पर एक स्थायी प्रदर्शनी और सरदार पटेल के अखंडता, एकीकरण और संघीयवाद के दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।