उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन
चेतन चौहान (फाइल)

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज व उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है। तबीयत खराब होने के बाद Chetan Chauhan को शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि आज दिन में ही उनके रिश्तेदार मुकुल ने बताया था कि Chetan Chauhan की की तबीयत में सुधार है। हालांकि उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। Chetan Chauhan किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। चेतना चौहान का कोरोना टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बता दें, चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक चुने गए थे।