सीएम ने की श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग की अपील
देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग की अपील की। कहा कि 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच राम सेवक घर घर आएंगे। हर व्यक्ति अपनी क्षमतानुसार 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये का सहयोग अवश्य करे। इसके लिए कूपन जारी किए गए हैं। गुरूवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गनिर्देशन में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।
!!जय श्री राम!!
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) January 14, 2021
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर भक्तों से सहयोग के लिए विनम्र निवेदन। #JaiShriRam pic.twitter.com/9bpRFw5vTP
भगवान राम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हैं। विश्व में जहां जहां भी भगवान राम के भक्त है, वो अपनी क्षमतानुसार मंदिर निर्माण के लिए कुछ न कुछ सहयोग जरूर दें। राम नाम के इस महायज्ञ में अपनी श्रद्धा समर्पित कर सभी लोग पुण्य कमा सकते हैं। जिस प्रकार रामसेतु निर्माण के लिए एक गिलहरी तक ने योगदान किया था। ठीक उसी प्रकार लोग भी आगे आएंगे। आज मकर संक्राति से 15 फरवरी तक राम सेवक घर घर आएंगे। रामायणकाल की गिलहरी के मनोभाव से इस पुनीत कार्य में सहयोग जरूर किया जाए।