हल्द्वानी की प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. नेहा शर्मा का निधन, अचानक बिगड़ी तबियत

हल्द्वानी की प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. नेहा शर्मा का निधन, अचानक बिगड़ी तबियत
हल्द्वानी की प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. नेहा शर्मा का निधन, अचानक बिगड़ी तबियत

हल्द्वानी:मनसा स्वास्थ्य क्लीनिक की डॉ. नेहा शर्मा की शुक्रवार को सेंट्रल हास्पिटल में मृत्यु हो गई। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा शर्मा की तबियत बुधवार को बिगड़ी थी। परिजनों ने उनको सेंट्रल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। टीबी एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह ने बताया कि डॉ. शर्मा अस्थमा और साइनोसाइटिस की मरीज थीं। बुधवार को उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीने का सीटी कराया था तो बिल्कुल सामान्य था। सीने में किसी तरह का कोई संक्रमण नहीं था। उनको आईसीयू में रखा गया था। ऑक्सीजन सेचुरेशन बृहस्पतिवार को 99 प्रतिशत था। शुक्रवार को ऑक्सीजन सेचुरेशन 93 पहुंच गया था। इसके बाद दोबारा सीटी कराया गया तो फेफड़ों में 90 प्रतिशत तक निमोनिया हो चुका था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया मगर 32 वर्षीय डॉ. शर्मा की दो घंटे के भीतर मौत हो गई। डॉ. सिंह ने बताया कि शनिवार को ऑक्सीजन लगाकर घर पर रहने की सलाह देने के साथ ही अस्पताल से छुट्टी करने के बारे में सोच रहे थे। दो दिन में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। बुखार, खांसी या जुकाम नहीं था। डॉ. शर्मा की कोविड की जांच नहीं हुई थी।