गांव सराभा के लिए सीएम मान का बड़ा ऐलान, विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे 45 करोड़ 84 लाख रुपये

गांव सराभा के लिए सीएम मान का बड़ा ऐलान, विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे 45 करोड़ 84 लाख रुपये

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पैतृक गाँव सराभा पहुँचे मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी शहीदों के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जिस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता से मोटरसाइकिल माँगते हैं, उस उम्र में करतार सिंह सराभा ने अंग्रेजों से एक देश माँगा था। यह कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सराभा गाँव के लोगों ने मुझे कई माँगें लिखी हैं, जिनमें से ज़्यादातर पूरी होने वाली हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गाँव सराभा के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गाँव सबारा के विकास कार्यों के लिए 45 करोड़ 84 लाख रुपये दिए जाएँगे। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। गाँव में वायुसेना प्रशिक्षण अकादमी बनाई जाएगी।