गजब: सल्ट उपचुनाव में नोटा ने किया सबको हैरान, तीसरे नंबर पर चल रहा है नोटा

गजब: सल्ट उपचुनाव में नोटा ने किया सबको हैरान, तीसरे नंबर पर चल रहा है नोटा
गजब: सल्ट उपचुनाव में नोटा ने किया सबको हैरान, तीसरे नंबर पर चल रहा है नोटा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा सीट उपचुनाव के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। पांच राउंड की वोटिंग अभी हो चुकी है भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 1750 वोटों से कांग्रेस की प्रत्याशी गंगा पंचोली से आगे चल रहे हैं। लेकिन एक दिलचस्प फैक्ट यह है कि नोटा यहां तीसरे नंबर पर है। पांच राउंड की गिनती के बाद नोटा को 309 वोट मिल चुके हैं।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना      -8789
-  गंगा पंचोली      -7030
- जगदीश चंद्र      -187
- नंदकिशोर        -129
- पान सिंह         -173
- शिव सिंह रावत   -307
- सुरेंद्र सिंह        -249
-  नोटा           -309