राष्ट्रीय खेलों के ढांचागत विकास की तीन योजनाओं के लिए 30 करोड़ रुपये जारी

राष्ट्रीय खेलों के ढांचागत विकास की तीन योजनाओं के लिए 30 करोड़ रुपये जारी
राष्ट्रीय खेलों के ढांचागत विकास की तीन योजनाओं के लिए 30 करोड़ रुपये जारी

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने राष्ट्रीय खेलों के ढांचागत विकास की तीन योजनाओं के लिए 29 करोड़ 88 लाख 664 रुपये जारी किए हैं। प्रदेश में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये सात परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।पहले चरण तीन परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इस धनराशि का बाद में केंद्र सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर समायोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए भी पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का समायोजन भी केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर किया जाएगा।शासन ने चंपावत जिले की टनकपुर नगर पालिका में स्थित नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण  के लिए 47.81 लाख रुपये जारी किए हैं। पं दीन दयाल पार्क के सौन्दर्यीकरण के लिए 5.35 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मुनि की रेती में इको पार्क के निर्माण कार्य के लिए हिमालयन पारिस्थितिकी सुधार जैव-विविधता आवर्धन तथा आजीविका संवर्द्धन संस्था के गठन की भी स्वीकृति दी है।