देहरादून: शादी से लौट रहे दो सगे भाईयों की हादसे में मौत

देहरादून: शादी से लौट रहे दो सगे भाईयों की हादसे में मौत
फोटो साभार amarujala.com

देहरादून: दोस्त की शादी में शामिल होकर घर वापस लौट रहे दो सगे भाईयों की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में घर के दो जवान बेटों की मौत  परिजन स्तब्ध हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा हरबर्टपुर चौक पर हुआ। जहां उनकी कार डंपर से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगेश (32) व रोहित (30) वार्ड नंबर 2 आदर्श विहार के निवासी थे। दोनों प्राइवेट जॉब करते थे। रविवार को विकासनगर में अपने किसी दोस्त की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे। हरबर्टपुर चौक पर उनकी कार डंपर से टकरा गई।मृतकों के पिता गणेश जुगरान बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम छा गया है। मां सरोज देवी बेसुध हैं।