उत्तराखंड:राजभवन कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हाथीबडक़ला बैरियर पर ही रोका 

उत्तराखंड:राजभवन कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हाथीबडक़ला बैरियर पर ही रोका 
राजधानी देहरादून में कांग्रेसियों का हुजूम सडक़ों पर उमड़ पड़ा।

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के आह्वान पर राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों का हुजूम सडक़ों पर उमड़ पड़ा। गैर बीजेपी सरकारों को गिराने के षडय़ंत्र के विरोध में कांग्रेस भवन से पैदल  राजभवन कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हाथीबडक़ला बैरियर पर ही रोक दिया। जहां पुलिस व कार्यकर्ताओं बैरीकैडिंग पार करने को लेकर जमकर धक्का मुक्की की। पूर्व सीएम हरीश रावत भी प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे। मौके पर हुई सभा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश में पिछले कुछ समय से गैर बीजेपी सरकारें गिराने का जो सिलसिला चल रहा है वह लोकतंत्र की हत्या है। आज कांग्रेसी कार्यकर्ता सडक़ पर हैं कल पूरे देश की जनता सडक़ों पर दिखाई देगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा। बोले कि, मोदी सरकार जब से सत्तारूढ़ हुई है, चुनी हुई सरकार गिराने, विधायकों की खरीद फरोख्त करने जैसे अनैतिक व लोकतंत्र विरोधी काम बेशर्मी से किए जा रहे हैं। गोवा, अरुणाचल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकारें न बनने देने व बनी हुई सरकारों को जबरन गिराने से लोकतंत्र पर कुठाराघात हुआ है। राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने के लिए कांग्रेस के नाराज विधायकों की आवभगत हरियाणा में खट्टर सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा सत्र बुलाने के आग्रह पर भी राज्यपाल केंद्र सरकार के दबाव में निर्णय नहीं ले रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि, 2016 में उत्तराखंड में भी बीजेपी ने कांग्रेस सरकार गिराने का प्रयास किया था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उस समय भी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आज फिर देश भर में बीजेपी द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार एक सूत्रीय नारा है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिराओ। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। सभा को पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, मनीष खंडूड़ी, पूर्व विधायक राजकुमार ने भी संबोधित किया। 
सुबह से ही जुटने लगे थे पदाधिकारी
राजभवन घेराव के लिए कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ही देहरादून शहर, परवादून व पछवादून से पार्टी के प्रमुख नेता व पदाधिकारी जुटने लगे थे। साढ़े 11 बजे प्रीतम सिंह ने मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और इसके बाद कांग्रेस भवन से ही लम्बी दूरी पैदल तय करते हुए कार्यकर्ताओं समेत बैरीकैडिंग तक पहुंचे। पूर्व सीएम हरीश रावत, मंत्री प्रसाद नैथानी, सुशील राठी के साथ यहीं पर प्रदर्शन में शामिल हुए। 
मास्क हटाउंगा तो पुलिस मुकदमा कर देगी
प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत जमीन पर नही बैठे उनके बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था सडक़ पर ही की गई। हरीश रावत ने अन्य कार्यकर्ताओं के जैसे ही मास्क पहना था। कुछ कार्यकर्ताओं ने मीडिया को बाइट देने में मास्क से हो रही परेशानी पर मास्क उतारने को कहा तो उन्होंने ये कहकर इंकार कर दिया कि यदि वह मास्क उतारेंगे तो पुलिस मुकदमा कर देगी। विरोधी इसी ताक में बैठे हैं कि कब वह गलती करें ओर कब मुकदमा दर्ज हो।
ये रहे मौजूद
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सरस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक राजकुमार, जोत सिंह गुनसोला, ताहिर अली, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, गोदावरी थापली, विशेष आमंत्रित सदस्य मनीष खण्डूड़ी, सुभाष 
चौधरी, अजय सिंह, मनमोहन मल्ल, लखपत बुटोला, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव सिंह, संदीप चमोली, डा. प्रदीप जोशी, अजय नेगी, नवीन पयाल, जयेन्द्र रमोला, राजेश चमोली, सीताराम नौटियाल, कमरखान, गिरीश पुनेड़ा, अभिषेक सिंह, अर्जुन कुमार, डा. प्रतिभा सिंह, सेवादल के राजेश रस्तोगी, विनय सारस्वत, अमरजीत सिंह, कमलेश रमन, सुनित राठौर, रमेश उनियाल, मेघ सिंह, भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, शोभा राम, राजवीर खत्री, शिव मोहन मिश्रा, नागेश रतूड़ी, दीप बोरा, मधूसूदन सुन्द्रियाल, मोहित ग्रोवर, राजेन्द्र चौहान, राजेश शर्मा, मंजुला तोमर, विजय रतूड़ी मोन्टी, विकास नेगी, देवेन्द्र सती, मंजू त्रिपाठी, आनन्द बहुगुणा, सुधीर सुनेहरा, ललित भद्री, अविनाश मणि, हेमा पुरोहित, सावित्री थापा, मंजू चौहान, राहुल प्रताप राणा, मीना रावत, महेश जोशी, प्रणीता बडोनी, शांति रावत, भगवती सेमवाल, जगदीश धीमान, विनीत भट्ट, आशा शर्मा, संतोष सैनी, संयम गोयल।