सल्ट उपचुनाव: आठ राउंड मतगणना के बाद बीजेपी बढ़ रही है जीत की ओर

सल्ट उपचुनाव: आठ राउंड मतगणना के बाद बीजेपी बढ़ रही है जीत की ओर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा सीट उपचुनाव के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। 8 राउंड की वोटिंग अभी हो चुकी है। 8 राउंड की मतगणना के बाद अब भाजपा प्रत्याशी महेश जीना कांग्रेस की गंगा पंचोली से 3966 वोटों से आगे चल रहे हैं। नोटा तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना      -15539
- गंगा पंचोली        -11573
- जगदीश चंद्र       -399
- नंदकिशोर         -182
- पान सिंह          -260
- शिव सिंह रावत   -399
- सुरेंद्र सिंह          -434
- नोटा            -514