उत्तराखंड: संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट जारी, पूर्व मध्यमा में अनुराग बडोला और  उत्तर मध्यमा में हर्षित जोशी टॉपर

उत्तराखंड: संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट जारी, पूर्व मध्यमा में अनुराग बडोला और  उत्तर मध्यमा में हर्षित जोशी टॉपर
विधानसभा सभाकक्ष में स्वस्तिवाचन के बीच शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने परीक्षा परिणाम घोषित किया।

देहरादून:संस्कृत शिक्षा परिषद की  पूर्व मध्यमा परीक्षा में  में पौड़ी के अनुराग बडोला और  उत्तर मध्यमा में हल्द्वानी के हर्षित जोशी नंबर वन रहे।सोमवार को विधानसभा सभाकक्ष में स्वस्तिवाचन के बीच शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने परीक्षा परिणाम घोषित किया।  इस मौके पर संस्कृत शिक्षा निदेशक एसपी खाली, परिषद के सचिव भूपेंद्र सिंह नेगी,  उपसचिव डॉ संजू प्रसाद ध्यानी आदि मौजूद रहे। 

पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) के टॉप-3 मेधावी
1. अनुराग बडोला
अंक-445/प्रतिशत- 89.00
ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ, सितोनस्यूं पौड़ी गढ़वाल
2. दामोदर जोशी
अंक-429/ प्रतिशत-85.80
श्री भारती संस्कृत विद्यालय कनखल, हरिद्वार 

3. मयंक मलासी
अंक-426/  85.20%
ब्रिगेडियर - विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ, सितोनस्यूं पौड़ी

उत्तरमध्यमा (इंटरमीडिएट) के टॉप- 3 मेधावी
1. हर्षित जोशी
 अंक-465/ 93%
 श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीताल 
2. अमन सेमवाल
435/87%
श्री बदरीनाथ वेद वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ
3. आदित्य टोडरिया 
अंक- 427/85.40 % ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ, सितोनस्यूँ पौड़ी