थराली: 'देवी' ने छोड़ा हाथ का साथ, थामा फूल का दामन

थराली: 'देवी' ने छोड़ा हाथ का साथ, थामा फूल का दामन
थराली: 'देवी' छोड़ा हाथ का साथ, थामा फूल का दामन

 थराली (मोहन गिरी): उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के दौरान नेताओं का पाला बदलने का खेल लगातार जारी है। तकरीबन सभी दलों को नेता-कार्यकर्ता इस खेल में शामिल हैं। इसी क्रम में थराली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी अपनी पार्टी को झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राजधानी देहरादून में भाजपा की सदस्यता ली है। अचानक ही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी के बीजेपी में शामिल होने से थराली में कांग्रेस को झटका जरूर लगा है लेकिन इसका असर कितना होता है यह तो चुनाव के परिणाम ही बताएंगे। बहरहाल, उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर मिली है।