उत्तराखंड: सीएम धामी ने सितारगंज ब्लॉक को दिए एक करोड़
देहरादून: Uttarakhand News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत उधमसिंह नगर जिले (UdhamSingh Nagar) के सितारगंज (Sitarganj) विकासखंड के लिए एक करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान है। इसके तहत पहली किश्त में 60.00 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा सीएम धामी ने उत्तरकाशी जिले की नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं. 1, 2 एवं 3 के भीतरी रास्तों के निर्माण कार्यों के लिए 39.20 लाख रूपये, जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर में पौराणिक मंदिर जयन्ती कोट में विद्युतीकरण के लिए 11.76 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।