जम्मू-कश्मीर को पूर्व राज्य का दर्जा नहीं दिया तो सड़क पर उतरेगा INDIA ब्लॉक-राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर को पूर्व राज्य का दर्जा नहीं दिया तो सड़क पर उतरेगा INDIA ब्लॉक-राहुल गांधी

हरियाणा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा हो रहे हैं। इसी के तहत चुनाव प्रचार भी हो रहा है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनाव प्रचार के चलते ही जम्मू में पहुंचे थे यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर विधानसभा चुनावों के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दो तो INDIA ब्लॉक संसद के अंदर अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा। और अगर जरूरत पड़ी सड़क पर भी उतरेगा।  राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब 2019 में जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था तो यहां के लोगों के साथ बहुत अन्याय हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमने किसी राज्य का राज्य होने का दर्जा छीन लिया और उसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया हो।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।

जिसके तहत 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में 3 बजे तक 46.12 फीसदी वोटिंग हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा रियासी में 63.91 फीसदी लोगों ने वोट किया। जबकि श्रीनगर में सबसे कम 22.62 फीसदी ही वोट पड़े ।दूसरे चरण में 25 लाख 78 हजार मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।

वहीं राहुल गांधी का बीते तीन हफ्ते में जम्मू-कश्मीर का ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वे 4 सितंबर को बनिहाल और दूरू दौरे पर थे। वहीं 23 सितंबर को उन्होंने सुरनकोट और सेंट्रल-शाल्टेंग का दौरा किया था।

राहुल गांधी ने सुरनकोट में अपने दौरे के दौरान कहा था कि नरेंद्र मोदी पहले जैसे नहीं रहे, जो 56 इंच की छाती वाले नरेंद्र मोदी पहले थे, अब वे वैसे नहीं हैं। लोकसभा में मैं उनके सामने खड़ा होता हूं। मुझे साफ दिखता है कि उनका आत्मविश्वास खत्म हो गया है। वे कानून लाते हैं, हम उनके सामने खड़े हो जाते हैं, वे कानून पास नहीं कर पाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के आत्मविश्वास में कमी आई है। आज उनसे जो भी विपक्ष करवाना चाहता है, वो करवाता है। बीजेपी भाई-भाई को लड़वाती है।