पंजाब के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, जानें अगले सीजन के लिए मौसम का पूर्वानुमान
पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य के करीब है।
समराला में तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पांच जिलों में आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इन जिलों में आज बारिश की संभावना जानकारी के अनुसार आज 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिले शामिल हैं।
इसी तरह गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भी कहीं-कहीं तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जबकि 31 मई और 01 और 02 जून को कई स्थानों पर गरज/बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को तूफान के दौरान अपने घरों से कम निकलने की कोशिश करनी चाहिए और पेड़ों आदि के नीचे नहीं खड़े होना चाहिए।