उत्तराखंड: बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की पत्नी का निधन

उत्तराखंड: बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की पत्नी का निधन
उत्तराखंड: बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की पत्नी का निधन

अल्मोड़ा:सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना का नई दिल्ली में असामयिक निधन हो गया है। वे  46 साल की थीं। मिली जानकारी के अनुसार कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।उनके निधन पर क्षेत्रीय संगठनों और जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। विधायक जीना की पत्नी दिल्ली में रहती थीं। विधायक के ओएसडी हरिराम आर्य के मुताबिक मंगलवार दोपहर विधायक जीना की पत्नी धर्मा का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो बच नहीं सकीं। पत्नी की हालत बिगड़ने से पहले सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना दिल्ली से सल्ट के लिए निकल गए थे। जैसे ही वो रामनगर पहुंचे, परिवार के सदस्यों ने उन्हें फोन किया और बताया कि धर्मा जीना की हालत बिगड़ रही है। पत्नी की तबीयत के बारे में पता चलते ही विधायक जीना रामनगर से वापस दिल्ली लौट गए। वहां पहुंचने पर पत्नी के निधन का दुखद समाचार मिला। धर्मा जीना के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही तमाम सामाजिक और सियासी संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।