Monsoon Health Tips: मानसून में इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं ये फल
Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम का लुत्फ हर कोई उठाता है, लेकिन इस मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। यह वह मौसम है जिसमें सबसे अधिक बीमारियाँ फैलती हैं।
इसलिए सभी लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। दरअसल, जो लोग मौसम बदलते ही बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं या जो पहले से ही बीपी या एलर्जी जैसी किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें इस मौसम में ज्यादा सावधान रहना चाहिए।
इस मौसम में हमें हल्का भोजन भी करना चाहिए क्योंकि ज्यादा भारी भोजन करने से भोजन जल्दी पचता नहीं है। अगर आप भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं तो इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करें। इन्हें नियमित रूप से खाने से आप बीमारियों से दूर रहेंगे और शरीर को विभिन्न पोषक तत्व भी मिलेंगे।
मानसून के दौरान हर दिन एक सेब खाना चाहिए। इसे खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं।
पपीता
पपीता खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इस फल में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन में मदद करता है। पपीते में फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखता है।
लीची
मानसून के दौरान मिलने वाला फल लीची विटामिन सी और विटामिन बी का भी स्रोत है। साथ ही यह फल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इस मौसम में बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है।
आड़ू
आड़ू में कैरोटीन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह एक बहुत ही अच्छा फल है, जो इस मौसम में आपके शरीर को कई लाभ प्रदान करता है।
जामुन
जामुन खाने से शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। जामुन में पोटेशियम और विटामिन होते हैं। मानसून के दौरान इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वायरल बीमारियों से बचाव होता है।
नाशपाती
विटामिन सी और के से भरपूर नाशपाती आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर इस फल को आयुर्वेद में अमृत फल माना गया है।